रामकोला/कुशीनगर । वर्षों से बदहाल एवं उपेक्षित रामकोला कस्बा के कसया रोड से पडरौना के लिए मुख्य बाईपास मार्ग (गन्ना विकास मार्ग) को सी. सी. रोड के निर्माण कार्य के लिए चेयरमैन सुनीता चौधरी ने अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
मुख्य बाईपास होने के बावजूद इस सड़क की लगभग 15 वर्षों से उपेक्षा की जा रही थी। अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि कसया रोड से काशीराम मिनी स्टेडियम होते हुए बंद खेतान चीनी के समीप बुनेला गुप्ता के घर तक गन्ना विकास की यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है, के सी0सी0 रोड निर्माण कार्य हेतु चेयरमैन द्वारा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
आपको बताते चलूँ कि यह बाईपास मार्ग आवागमन के लिए काफी उपयोगी है। इस सड़क की दुर्दशा को दूर करने के लिए संबंधित वार्ड के जागरूक युवाओं ने रामकोला अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह पूर्व एक पत्रक भी सौपा था।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…