रामकोला/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गर्भवती महिलाओं एवं 2 वर्ष तक के बच्चों तथा जरूरत मंदों के लिए एम्बुलेंस 102 सेवा खूब मददगार साबित हो रहीं है।
सोमवार को सौगात के रूप दो नई 102 नम्बर की एम्बुलेंस सीएचसी रामकोला को मिली। सीएचसी प्रभारी ने फीता काट कर एवं हरी झंडी दिखाकर उसका उदघाटन किया।
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती, धात्री ,बच्चे एवं जनमानस की भीड़ को देखते हुए सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा ने अतिरिक्त एम्बुलेंस की मांग की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनहित में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के मांग पत्र पर दो अतिरिक्त एंबुलेंस 102 नंबर की रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराई है।इसके लिए सीएचसी प्रभारी सहित समस्त चिकित्सक तथा स्टाफ ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर के प्रति आभार जताया है।
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पूर्व में 5 एम्बुलेंस थे अब 7 की संख्या हो गई है इसके जरिये गरीबों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि सीएचसी रामकोला में चौबीसों घंटा ईटीसी वार्ड, एंबुलेंस, दवा ,डॉक्टर आदि की सुविधा एकदम उपलब्ध है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…