News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: यूपीटीएसयू के राज्य स्तरीय टीम द्वारा सीएचसी का किया गया निरीक्षण

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 8, 2024  |  7:01 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: यूपीटीएसयू के राज्य स्तरीय टीम द्वारा सीएचसी का किया गया निरीक्षण

रामकोला/कुशीनगर। यूपीटीएसयू की राज्यस्तरीय टीम बुधवार को सीएचसी रामकोला पहुँची और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्मित एनिमिया प्रबंधन केंद्र और प्रसव कक्ष का निरीक्षण की।

निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद और मानक के अनुरूप रही। साफ़ -सफ़ाई भी संतोष जनक रहा। उ0 प्र0 तकनीकी सहायक ईकाई की राज्य विशेषज्ञ श्वेता पांडेय ने बताया कि गम्भीर एनिमिक गर्भवती महिलो को एनीमिया प्रबंधन के लिए आयरन सूक्रोज़ का उपचार किया जा जाता है। उन्होंने बताया कि यह सेवा ज़िले भर के सभी ब्लाको में दी जाती है। निरीक्षण में रामकोला का कार्य सबसे अच्छा है।उन्होंने प्रसव कक्ष में निर्मित केएमसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए की जितने भी कम वजन के बच्चे जन्म लें उनको केएमसी अवश्य दिया जायें।

इस दौरान डीएससीओ सतीश,बीसीपीएम विनय कुमार सिंह,बीओसी टीएसयू निरंजन तिवारी,मीना,बसंती,प्रियंका आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking