रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला क्षेत्र के न्यू पीएचसी बाबूछपरा मोरवन में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप श्रीवास्तव ने फीता काट कर किया।मण्डल अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर गरीब व बेसहारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने का बेहतरीन जरिया बना ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेला’ एक बार फिर शुरू हो गया है। आरोग्य मेले में डाक्टर ने ओपीडी में लगभग 62 मरीजों को देखा।मेले में शुगर जाँच भी किया गया।इस दौरान रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ए.पी. गुप्ता ,बीपीएम आलोक मिश्रा, डॉ प्रियंका, सीएचओ ज्योति, सूरज, एएनएम नीतू रावत, पूनम देवी, फार्मासिस्ट कैलाश साहनी एवं समस्त आशा तथा राजन चौबे,शैलेश सिंह, राजदेव यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…