News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: प्रतियोगिता में सफल हुए बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 28, 2024  |  6:15 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्रतियोगिता में सफल हुए बच्चों को किया गया पुरस्कृत

रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर (पपउर) के सर्वोदय पुस्तकालय एवं वाचनालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुस्तकालय के संचालक सुरेंद्रनाथ पांडेय ने पुरस्कृत किया। श्री पांडे ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों के निःशुल्क अध्ययन के लिए यह लाइब्रेरी एवं वाचनालय खोला गया है। 

रामकोला क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में स्थित सर्वोदय पुस्तकालय एवं वाचनालय में अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस परीक्षा के परिणाम घोषित में कक्षा तीन के मंदीप गोंड ,कक्षा चार की शिखा राव, कक्षा 5 की शिल्पा राव ,कक्षा 6 के आदित्य राव कक्षा 7 की आयुष तथा कक्षा 8 के हिमांशु राव ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था की तरफ से बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया और उनको मिठाइयां खिलाई गई। इस दौरान शिवपूजन पांडेय,अध्यापक अवधेश कुशवाहा ,राजेंद्र राव, टुन्नु मिश्रा, रितेश राव, कपिलदेव राव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking