रामकोला/कुशीनगर। आंग्ल नव वर्ष 2023 के अवसर पर रविवार को रामकोला सनातन विश्व दर्शन मंदिर में भारी तादाद में दर्शनार्थियों की भीड़ रही।आश्रम जाने वाली सड़क पर घंटों जाम लगा रहा।आश्रम में दूर-दूर से आये लोगों ने सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में स्थापित दुर्लभ उन महापुरुषों की आकृतियों का दर्शन किया जिनकी केवल यादें एवं कृर्तियां ही सुनने को मिलती है।दर्शनार्थियों ने बताया कि पूर्वांचल में यह मंदिर अपने आप में एक मिशाल है।
मंदिर में संसार के दुर्लभ महापुरुषों की आकृतियों को सजाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया है।मंदिर के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा ने बताया कि यह मंदिर नही सभी धर्मो का समन्वय है। मंदिर मे दर्शन हेतु जाने के लिए पंक्तिबद्ध व्यवस्था की गयी थी।दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए आश्रम के सेवक राजेन्द्र ब्रह्मचारी व धनंजय सहित आदि लोग व्यवस्था में लगे हुये थे तथा कोई उपद्रव न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर पुलिस की निगहबानी थी।मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को प्रसाद स्वरूप हलवा वितरण किया जा रहा था।
नव वर्ष के आगमन के एक दिन पूर्व से ही लोग अपने सगे-संबंधियों ,मित्रों व शुभचिंतकों को मोबाईल से व्हाटशप व एसएमएस के जरिये मैसेज भेजकर नए साल की बधाई देने का क्रम शुरू कर दिया था।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…