रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मेहदीगंज- टेकुआटार मार्ग पर रामबर बुजुर्ग सिहुलिया मठिया गाँव के समीप मार्ग के बगल दरेशी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
मिली जानकारी के अनुसार थाना के ग्राम रामबर बुजुर्ग सिहुलिया मठिया (बाड़ी पार) निवासी धनपत पटेल पुत्र चन्नर पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष शुक्रवार की शाम को घर से निकला। उनका शव मेहदीगंज- टेकुआटार मार्ग पर सिहुलिया मठिया गांव के समीप मार्ग के किनारे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ा मिला। दरेशी में पानी लगा हुआ था, वहीं उसकी साइकिल भी गिरी हुई थी।
शनिवार की सुबह सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी मिली है कि वह नशा का आदी था और शुक्रवार को भी शराब पीया था।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…