रामकोला/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला- पडरौना मार्ग स्थित धर्मसमधा मंदिर के दक्षिण सरेह में पोखरा के समीप एक खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की
शिनाख्त स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 21 मां काली नगर के निवासी लाल मोहम्मद पुत्र बिस्मिल्लाह उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई।
जानकारी मिली है कि लाल मोहम्मद 5 फरवरी से घर से निकला था और उनकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। परिजनों ने इस संबंध में थाने में सूचना भी दिये थे और सोशल मीडिया पर भी गायब होने का समाचार चल रहा था। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर से लगभग तीन सौ मीटर दक्षिण सरेह के निचली भूमि जिसमें पानी लगा था। शुक्रवार की सुबह मथुरा नगर के लोगों ने वहाँ एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…