News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: डीएम और एसपी ने लिया छठ घाट पर तैयारी का जायजा, दिया आवश्यक निर्देश

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 6, 2024  |  6:39 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: डीएम और एसपी ने लिया छठ घाट पर तैयारी का जायजा, दिया आवश्यक निर्देश

रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बुधवार को रामकोला पहुंचे तथा भक्ति एवं आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने व सुरक्षा के दृष्टिगत स्थानीय नगर पंचायत के विक्रमादित्य नगर वार्ड नं0 20 कस्बा स्थित छठ घाट का बारीकी से निरीक्षण किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

निरीक्षण के दौरान पोखरा घाट पर छठ पूजा के दौरान आने वाले छठव्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये डीएम विशाल भारद्वाज ने अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, हल्का लेखपाल और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी से छठ घाट एवं रास्ते में समुचित प्रकाश व्यवस्था, गहरे पानी से बचाव हेतु मजबूत बैरिकेडिंग, टेंट, पार्किंग सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि पोखरे में बैरिकेडिंग मजबूत होनी चाहिये ताकि कोई हादसा न हो। उन्होंने बताया कि छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दृष्टिगत जनपद, तहसील, ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किया गया हैं। नदी घाटों के निकट गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने छठ पूजा स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने का निर्देश दिए और कहा कि पुलिस द्वारा छठ पूजा स्थलों की सतत निगरानी की जाएगी तथा छठ घाटों एवं उसके नजदीक भीड़ के दृष्टिगत तिराहे, चौक चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर लिया जायेगी। कोई ऐसा कार्य नहीं करना है जिससे भगदड़ मचे। तेज धमाका वाले पटाखे नहीं छोड़ना है।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता, हरेराम शर्मा, विकास चौहान अखिलेश कश्यप, सभासद मैनूद्दीन उर्फ मैना, सभासद दिलीप वैश्य, विकास राव, आमिर इराकी, दुर्गेश कुमार, हर्ष कुमार गोंड, संजय सिंह , जयगोविंद सहित आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking