रामकोला/कुशीनगर । रामकोला कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गुरुवार को दीपावली और छठ पूजा को आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर अपराध निरीक्षक सन्तोष श्रीवास्तव के देखरेख मे बैठक हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि लक्ष्मी पूजा के लिए जो मूर्ति रखना हो, दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए यह सावधानी जरूर बरतें कि मूर्ति की ऊंचाई रास्ते में पड़ने वाले विद्युत तार को स्पर्श न करें। बैठक में लोगों ने नगर के बलुआ पोखरा घाट पर छठ पूजा के दौरान विद्युत लाइट लगवाने की बात कही। जिस पर इस्पेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पंचायत के अधिकारी से बात कर लगवाया जायेगा। श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहार के दौरान जो खलल डालने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर एस0आइ0 रामबदन चौहान, एस0 आइ0 दिनेश यादव, कास्टेबल चंदन कुमार, शिवबदन यादव, बुनेला गुप्ता, जुल्फिकार अली ,प्रदीप वर्मा, प्रेमचन्द्र मद्धेशिया, दुर्गेश पटेल, मौलाना आबिद अली, साहेबजादा, सतेन्द्र यादव सहित आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…