रामकोला/कुशीनगर | गुरूवार को रामकोला थाना क्षेत्र के धनौजी खास गांव के अन्तर्गत एक नहर के किनारे एक हिरण घायल अवस्था में ग्रामीणों को मिला। ग्रामीणों ने घायल हिरण को इलाज के लिए निजी वाहन से रामकोला पशु चिकित्सालय लाया।इलाज के बाद पशु चिकित्सक ने हिरण को वन विभाग के कर्मचारियों को सौप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौजी खास में नहर के किनारे एक हिरण मिला जो जख्मी हो गया था शायद वह हिरण कुत्तों द्वारा घायल हुआ था। गांव के दिनेश,सुनील, अवधेश, राज कुमार ,अनिरूद्ध आदि ग्रामीणों ने घायल हिरण को इलाज के लिए अपने निजी वाहन से रामकोला पशु अस्पताल लाया। पशु चिकित्सक ने हिरण को इलाज के उपरांत वन कर्मियों को सौंप दिया ।घायल हिरण की इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि हिरण के पिछले जंघे में घाव है , उपचार से ठीक हो जाएगा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…