News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला व किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 7, 2022  |  5:27 PM

636 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला व किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

रामकोला/कुशीनगर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को कृषि विभाग कुशीनगर द्वारा रामकोला विकास खंड परिसर में विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल रामकोला के अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुुभारम्भ किया।मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लाभ के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाए शुरू की गई है। कृषि विभाग किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मेले में कृषि विशेषज्ञों ने खेती की उन्नत फसल के गुर बताये। किसानों को कृषि यंत्रों पर छूट और सोलर पंप की जानकारी भी दी गई।पशु चिकित्साधिकारी एस.के.सिंह ने पशुपालकों को पशुपालन से होने वाले लाभ और पशुओं को बीमारियों से बचाव व रखरखाव की विधिवत जानकारी दी।मेले  में उद्यान विभाग, कृषि विभाग,आँगनबाड़ी सहित अनेक विभागों ने स्टाल लगाकर किसानों को डेमो दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

इस दौरान बीडीओ ऊषा पाल, नोडल अधिकारी,एडीओ एजी बृजेश कुमार तिवारी,एडीओ एसआर गिरजेश उपाध्याय ,नंदलाल खरवार पूर्व एडीओ एजी, एएआइ संजीत कुमार वर्मा तथा विश्वजीत गोविन्द राव, मनोहर गुप्ता, अमित गोविन्द राव, भानु प्रताप  यादव, अनिरूद्ध शर्मा, मृत्युंजय पाण्डेय,दिनेश चन्द, रवीन्द्र प्रजापति, विशाल चंद, प्रेम शर्मा, आशीष मिश्रा, अमरजीत गोविन्द राव, विशाल जायसवाल , प्रदीप तथा कृषि विभाग केे नरेन्द्र मिश्रा, सुनील कुमार मौर्य एटीएम, मारकण्डे तिवारी,डा0संजय पटेल,अनिल कुमार शर्मा, सतीश कुुमार, कु0 भावना,जूही कुमारी सहित सैकड़ों किसान एवं आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking