रामकोला/कुशीनगर । रामकोला पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार की। अभियुक्त रजवंत कुमार (27 वर्ष) पुत्र गेना की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के परोरहा नहर के किया गया। यह कार्यवाही अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाना में दर्ज मु0अ0सं0 488/2024 धारा 80 (2)/85/238बी बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के अन्तर्गत की गई। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।
गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता, व0 उ0नि0 सुभाष चंद्र, हे0 का0 अमित सिंह, हे0का0 राकेश गोंड रहे।
आपको जानकारी के लिए बता दूँ कि थाना क्षेत्र के कुसम्हा ग्राम पंचायत के रउक टोला में गत शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला संज्ञान में आया था। विवाहिता के पिता ने थाना में लिखित तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने ससुराल वालों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…