रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रामकोला में आगामी 12 सितम्बर को आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गुरूवार को जिलाधिकारी एस.राजलिंगम व पुलिस कप्तान सचिन्द्र कुमार पटेल रामकोला पौने बारह बजे पहुंचे तथा कार्यक्रम के मद्देनजर रामकोला चीनी परिसर का निरीक्षण किये तथा आपस में सभी बिन्दुओं पर विचार विमर्श करने के बाद पर्याप्त जगह न होने के कारण कार्यक्रम हेतु जगह उपयुक्त नहीं लगा फिर प्रशासनिक अमला लक्ष्मीगंज बाजार अन्तर्गत हरीराम ओंकार मल्ल खेतान इंटरमीडिएट कालेज के परिसर का जायजा लिया लेकिन वहां बरसात का पानी लगा हुआ था।जिसको देख अधिकारी कप्तानगंज की तरफ रूख किये जहां कई जगहों को देखने के बाद कार्यक्रम कप्तानगंज में कराने का निर्णय ले लिया गया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक अमला सभा स्थल तय करने को लेकर घंटो भागदौड़ करता रहा।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासनी राय, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कोमल यादव,तहसीलदार अहमद फरीद खान, रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह,चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय, कानूनगो अरविन्द पांडेय, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, संगम प्रसाद सहित पीडब्लूडी के अधिकारी एवं अन्य कई विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…