News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: दो बाइक की हुई भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर, रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 25, 2024  |  6:46 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: दो बाइक की हुई भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर, रेफर
रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मसमधा मंदिर के समीप दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी एंबुलेंस से रामकोला सीएचसी लाया गया। दो की हालत गंभीर थी। एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे को उसके परिजनों ने गंभीरावस्था में निजी वाहन से इलाज कराने हेतु गोरखपुर ले गए।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला की तरफ से थाना क्षेत्र के धुवांटिकर निवासी आमिर पुत्र नबी रसूल उम्र 20 वर्ष धर्मसमधा मंदिर स्थित अपनी पाव रोटी की दुकान पर जाने के लिए ज्योहीं अपनी को बाइक को मुड़ा उसी समय रामकोला की तरफ से बाइक से जा रहे विशुनपुरा निवासी भोला पुत्र सुरेंद्र उम्र 19 वर्ष की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
भोला के बाइक पर सवार दीपक पुत्र उमेश उम्र 16 वर्ष को भी चोटें आई। स्थानीय लोगों ने घायल भोला और दीपक को एंबुलेंस से रामकोला सीएचसी पर लाया। जहां पर चिकित्सकों ने भोला की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल आमिर को परिजनों ने निजी वाहन से इलाज कराने के लिए गोरखपुर ले गये।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking