News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: नायब तहसीलदार के समक्ष धर्म समधा देवी मंदिर का दान पात्र खोला गया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 11, 2024  |  6:40 PM

91 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: नायब तहसीलदार के समक्ष धर्म समधा देवी मंदिर का दान पात्र खोला गया
  • गठित समिति से जुड़े लोगों के अलावा पुलिसकर्मी भी रहे मौजूद 

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामकोला- पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग 730 स्थित प्राचीन धर्म समधा देवी का दान पात्र बुधवार को मंदिर के रिसीवर नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र सिंह व मंदिर से जुड़े समिति के लोगों के अलावा  पुलिसकर्मियों के समक्ष खोला गया। दान पात्र में 2 लाख 19 हजार का नोट तथा 83000 रुपये का सिक्का निकला। दान पात्र से निकला कुल तीन लाख दो हजार रुपया एसबीआई बैंक में जमा कराया गया। 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

इस मंदिर के दान पात्र सहित देख-रेख की पूरी जिम्मेदारी नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र सिंह के अलावा  समिति से जुड़े सदस्यों की है। एक वर्ष से मंदिर का दान पात्र नहीं खुला था। बुधवार को नायब तहसीलदार श्री सिंह मंदिर पहुंचे तथा अपने समक्ष दान पात्र का ताला खुलवाये।इस दौरान श्री सिंह के अलावा , राकेश लाल श्रीवास्तव ,लेखपाल सुरेंद्र प्रजापति, उमेश शाही, राकेश तिवारी, प्रदीप, नीतू, अक्षैयबर सिंह,विनोद पांडेय, उदय प्रताप के अलावा समित से जुड़े राहुल गोविंद राव, मंदिर के पुजारी लालमन तिवारी मौजूद रहे। दान पात्र में दो लाख उन्नीस हजार का नोट तथा तिरासी हजार का सिक्का निकला जिसे बैंक में जमा करवा दिया गया।

इस संबंध में मंदिर के रिसीवर नायब तहसीलदार कप्तानगंज जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो चढ़ावा के रुपये दान पत्र में जमा होते हैं उसे मंदिर के निर्माण में खर्च किया जायेगा। 

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking