रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के बैरिया खास गांव में अज्ञात कारणोंं सेे लगी आग में शमसुल पुुत्र किस्मत अली की रिहायशी झोपड़ी सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया।जिसमें काफी क्षति हुई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में गुरूवार को रात्रि 8बजे के लगभग समसुल के घर अचानक आग लग गयी और धू-धू कर जलने लगी, के दौरान घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। समसुल की पत्नी अपने मायके गई हुई थी और समसुल कुछ सामान खरीदने गांव के चौराहे पर गया था। अचानक आग लगने की सूचना पाकर दौड़ते हुए घर पहुंचा तो देखा कि घर में रखा सारा सामान जल रहा है।गाँव वालों की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकर प्रयास असफल रहा और रिहायशी एवं कटरैन जल गयी । समसुल की 6 महीने पूर्व शादी हुई थी।आग लगी में घर गृहस्थी का सारा सामान सहित जेवर, लकड़ी का सामान व कपड़ा तथा 12 हजार नगदी तथा समसुल का पासपोर्ट, राशन कार्ड, बैंक पासबुक भी जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर हल्का लेखपाल दिलीप सिंह पहुंचे और क्षति पूर्ति हेतु रिपोर्ट तैयार किये।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…