रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर में आये दिन हो रहे भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया। इसको लेकर अतिक्रमण किये लोगों के अंदर हड़कंप मचा रहा।
उप जिलाधिकारी कप्तानगंज श्री सिंह शुक्रवार को रामकोला पहुंचे और कस्बा अन्तर्गत किए गए अतिक्रमण को हटवाया। श्री सिंह ने पडरौना रोड़ पर ठेला वाले और अतिक्रमण किये दुकानदारों को चेतावनी दिया कि इसके बाद अगर किसी ने अतिक्रमण किया तो उसे जुर्माना देने के साथ ही जेल भी जाना पड़ सकता है।
इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता,एस0 आइ0 रणजीत सिंह बघेल, अजीत कुमार सिंह, दीवान हिमांशु सिंह, रामजनम यादव, का0 राजीव कुमार यादव,और सभासद आलोक गुप्ता, बड़े बाबू हरेराम शर्मा, लेखपाल उमेश शाही, व्यापार मण्डल के प्रदीप वर्मा व नगर पंचायत कर्मी सहित अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…