News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: गन्ना सर्वे के दौरान किसान अपने प्लाट पर मौजूद रहें- ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 2, 2023  |  8:01 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गन्ना सर्वे के दौरान किसान अपने प्लाट पर मौजूद रहें- ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक 

रामकोला/कुशीनगर। गन्ना समिति रामकोला पी0 के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के अन्तर्गत रोवांरी गांव में मौके पर पहुंच गन्ना सर्वे का निरीक्षण किये।एससीडीआइ श्री सिंह ने बताया कि इस समय चीनी मिल और राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा संयुक्त गन्ना सर्वे चल रहा है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

उन्होंने बताया कि किसान अपने गन्ने का सर्वे कराने में रूचि नही ले रहें हैं।गांव के एक-दो किसान ही साथ रहकर पूरा सर्वे करा दे रहें है। जिसके कारण पेराई सत्र के दौरान किसानों को भागदौड़ करना पड़ता है।एससीडीआइ श्री सिंह ने किसानों से अनुरोध किया है कि गन्ना विभाग द्वारा गन्ना प्लाटों का सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान यह देखा जा रहा है कि गन्ना कृषक अपने गन्ने के सर्वे कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसके कारण सर्वे सही कोड पर नहीं होने से आपको पूरे सत्र परेशान रहना पड़ता है। सट्टा सही कराने लिए आपको भागदौड़ करना पड़ता है।इसलिए कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि आप अपने ग्राम में गन्ना सर्वेक्षण के दौरान अपने प्लाट पर अवश्य उपस्थित रहें। उसी समय अपने कोड पर सर्वे कराएं। यदि घर में कई खाते संचालित हैं, तो किस खाते पर कितना गन्ना रकवा जाएगा, यह सुनिश्चित कराते हुए उस पर ट्रांसफर भी करवा लें। जिससे कि पेराई सत्र के दौरान आप किसी भी परेशानी से बच सकते हैं। इसके साथ ही अपने प्लाट का क्षेत्रफल, गन्ना प्रजाति, पेड़ी , पौधा, कुलजोत भूमि आदि भी सर्वे स्लिप लेकर चेक कर लें और सुनिश्चित हो लें कि कोई त्रुटि तो नहीं रह गया है। यदि कोई कमियां प्रकाश में आता है, तो अपने गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर उसे तत्काल सुधार करा लें।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking