News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पूरी अकीदत के साथ मनाया गया ईद- उल-अजहा का पर्व

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 17, 2024  |  6:56 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पूरी अकीदत के साथ मनाया गया ईद- उल-अजहा का पर्व

रामकोला/कुशीनगर। आस्था व बलिदान एवं त्याग का महापर्व ईद-उल-अजहा को मुस्लिम समाज के लोगों ने सोमवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया। विभिन्न परिधानों में सज- धज कर मुस्लिम समाज के लोग सुबह के समय ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा कर आपस में गले मिलकर एक – दूसरे को बधाईयाँँ दी।

इस महापर्व पर रामकोला नगर , सूरजपट्टी, मोतीपाकड़, सपहा ,टेकुआटार,बिहुली सहित क्षेत्र के आदि ईदगाहों में नमाज अदा की गयी।नमाज के बाद बकरें की कुर्बानी दी गई। इस अवसर पर हिन्दूओं ने भी मुस्लिम भाईयों को प्रेम व मोहब्बत का पैगाम और मुबारकबाद दी। रामकोला नगर के सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना तथा पूर्व सभासद जुल्फिकार अली ने बताया कि इस त्यौहार के अवसर पर समाज के गरीब भाईयों में कुर्बानी दी गयी बकरे की मांस का वितरण किया जाता है ताकि वह भी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सके। समाज के गरीब तबकों की मदद करना इस्लाम धर्म में है ताकि पर्व को मनाने से वह वंचित न रह जाय।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह सहित थाने की पुलिस फोर्स पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रही।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking