News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: आग से रिहायशी झोपड़ियाँ जली

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 27, 2022  |  10:08 PM

857 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आग से रिहायशी झोपड़ियाँ जली

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहुली निस्फी गांव में बुधवार को सायंकाल अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन परिवारो के आशियाना सहित घर गृहस्थी के सभी सामग्री जल गया।काफी मशक्कत के बाद गांव वालों ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गयी थी।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी में देर शाम को रोजेदार रोजा खोलने जा रहे थे तभी यह घटना हो गयी। ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आगजनी में सिराजुद्दीन जमरूद्दीन और हैदर अली की कटरैन और झोपड़ी का आशियाना सहित घर गृहस्ती के सारे सामान जल गए। कुछ माह पूर्व जमरूद्दीन का विवाह हुआ था। दुल्हन के साथ आये बेड, अलमारी, आभूषण, कपड़े समेेेत सारे सामान जल गये है। सिराजुद्दीन के घर में रखी दो साइकिल भी जल गई हैं।परिवार की जीविका चलाने के लिए सिराजुद्दीन और जमरूद्दीन मेहनत मजदूरी करते है। आग लगने से उनका सब कुछ जलकर खाक हो गया है सिर्फ शरीर पर पहना हुआ कपड़ा शेष बचा है। आग लगने की सूचना पर ग्राम प्रधान जुगनू मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिये। समाचार लिखे जाने तक नुकसान का रिपोर्ट तैयार करने के लिए हल्का लेखपाल अपने मुंशी को मौके पर भेज दिये थे। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking