News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पूर्व विधायक ने सीएम से मिलकर कप्तानगंज चीनी मिल चलवाने हेतु विकल्पों का दिया सुझाव

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 12, 2024  |  6:43 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पूर्व विधायक ने सीएम से मिलकर कप्तानगंज चीनी मिल चलवाने हेतु विकल्पों का दिया सुझाव
  • कुशीनगर जनपद के दो लाख दस हज़ार गन्ना काश्तकारों के लिए विशेष आपूर्ति नीति बनाने का किया अनुरोध

जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व नगर निकायों में धन के अपव्यय में किये गए भष्ट्राचार का राज्य स्तरीय टीम से जाँच कराने का अनुरोध किया

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला के पूर्व विधायक व भाजपा नेता मदन गोविन्द राव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात कर कप्तानगंज चीनी मिल को चलाने, गन्ना किसानों एवं कर्मचारियों के बकाए का भुगतान कराने सहित नगर निकायों में हो रही अनियमितता पर रोक लगाने के साथ ही नव निर्माण कार्य हेतु प्राथमिकता के आधार पर धन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

श्री राव ने सीएम योगी जी को बंद पड़ी कप्तानगंज चीनी मिल को चलाने हेतु अनेक विकल्पों को अपनाने का अपना सुझाव भी दिया। श्री राव ने चीनी मिल को दस वर्षों के लिए बन्धक रखकर सरकारी वित्त पोषण से वर्तमान मालिकों से ही चीनी मिल चलवाने के व्यवहारिकता पर विचार करने, बैंक से लोन दिलाने अथवा किसानों मजदूरों के अंशदान को शेयर में तब्दील कर उत्पादन प्रक्रिया शुरू कराने की संभावना तलाशने पर विचार करने का सुझाव दिया।श्री राव ने कुशीनगर जनपद में गन्ना आपूर्ति करने वाले लगभग दो लाख दस हज़ार गन्ना किसानों की विशाल संख्या तथा 85% छोटे जोत वाले किसानों की संख्या को देखते हुए कुशीनगर के लिए गन्ना आपूर्ति हेतु विशेष सट्टा नीति बनाने, चीनी मिलों की उत्पादन क्षमता के मांग को ध्यान में रखकर पाँच सौ कुंतल से कम आपूर्ति करने वाले गन्ना काश्तकारों की सुविधा के हिसाब से अन्य चीनी मिलों को आवंटित करने का आग्रह किया। जिससे छोटे-बड़े गन्ना काश्तकारों को समय से सप्लाई टिकट प्राप्त हो सके। इसके साथ ही रामकोला नगर पंचायत में दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनान्तर्गत नाला निर्माण हेतु अवमुक्त धन की लूट की राज्य स्तरीय टीम से जांच कराकर जल निकासी हेतु अविलम्ब मानक के अनुसार नाला निर्माण कराने की मांग किया,के साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में धांधली एवं भ्रष्टाचार के तरफ भी मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनपद में कुछ प्रमुख संपर्क एवं ग्रामीण मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर बनवाने की मांग किया।

पूर्व विधायक ने बताया कि सीएम योगी जी ने मेरी बातों को गंभीरता से सुना तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking