रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चन्दरपुर गांव के तामस टोला में बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में चार रिहायशी झोपड़ी जलने की जानकारी प्राप्त हुई है। स्थानीय ग्रामीणों व अग्नि शमन दल के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
स्थानीय थाना क्षेत्र के चन्दरपुर गाँव तामस टोला में बुधवार की शाम को गांव के पश्चिम स्थित प्रदीप प्रसाद की रिहायशी झोपड़ी अचानक जलने लगी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर ली तथा अपने चपेट में लेकर रामप्यारे कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा,राम-लखन की रिहायशी झोपड़ी को भी जलाकर राख कर दी। आग की चपेट में रामप्यारे कुशवाहा की एक बाईक जल गई। वहीं रामानंद के दरवाजे पर खड़ी ट्रेलर का चक्का तथा बगल में रखा शटरिंग का बल्ली पटरा भी जल गया। आग की विकराल रूप देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जी जान से जुट गये। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गयी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…