रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसौनी गाँव में सिलेंडर फटने से आग लगी की घटना में चार रिहायशी घर के साथ लाखों रुपए की नुकसान होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के परसौनी ग्राम सभा में 11/12 मार्च की रात्रि में 1 बजे के लगभग सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग लगी में रफीक, नाटा, दिलशाद व छोटे पुत्रगण इसलाम का रिहायशी घर जल गया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और रामकोला पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। आग की घटना में चार रिहायशी घर के साथ घर गृहस्थी का सारा सामान तथा एक मोटरसाइकिल जल कर खाक हो गई, रात्रि के समय की घटना था ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नही हुई ।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…