रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शिव दुलारी देवी दलपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसम्ही रामकोला में आयुष आपके घर कार्यक्रम के तहत सोमवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सनेरामल छपरा द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर रामभरोसा गुप्ता के निर्देशन में किया गया।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में महाविद्यालय की छात्राएं व उनके अभिभावक और स्थानीय क्षेत्र से आए ग्रामवासियों का जाँच कर नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।आयोजित शिविर में डॉक्टर सतीश चंद्र गुप्ता, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर राधे गोविंद शाही, प्राचार्य डॉ मनीषा सिंह, प्रवक्ता फिरोज अली, सुष्मिता राव, रीमा, ओम प्रकाश शुक्ला तथा अभिभावकगण एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…