रामकोला/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की नई जिला कार्यकारिणी के गठन में स्थानीय जनता इंटर कालेज के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता मिथलेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष पद से नवाजे जाने पर विद्यालय के साथियों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दिया।
गत 3 मार्च को उ0 प्र0 शर्मा गुट के जिला कार्यकारिणी गठन हुआ जिसमें जनता इंटर कॉलेज रामकोला के अर्थशास्त्र के प्रवक्ता मिथिलेश कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई। उनके सम्मान में बुधवार को रामकोला जनता इंटर कॉलेज में उनके शिक्षक साथियों ने स्वागत समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह तथा संचालन अनिल कुमार बरनवाल ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के संरक्षक व एमएलसी धुव्र नारायण त्रिपाठी के प्रतिनिधि तथा शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ओमप्रकाश सिंह सहित सभी शिक्षकों ने उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। स्वागत से अभिभूत मिथिलेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के हित में सदैव समर्पित रहूंगा और प्रयास रहेगा कि संगठन के प्रति एकता बनाये रखने के साथ ही अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूँ।
इस दौरान मुकेश कुमार मनन, सुनील गोविंद राव, बैद्यनाथ मणि त्रिपाठी, रामअवध कुमार यादव, संतोष रैना, हरवीर सिंह, देवधन सिंह ,रामाशंकर प्रसाद, बृजेश जायसवाल, योगेंद्र श्रीवास्तव, इंद्रपाल, दिलीप कुशवाहा, पूजा वर्मा, रीमा यादव, राकेश भारती, निशांत यादव आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…