रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के पकड़ी बांगर गांव में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को भव्य कलश यात्रा के बाद शुभारंभ हुआ।स्थानीय गांवों से आईं महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गांवों का भ्रमण की।
ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ी बांगर गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के परिसर अन्तर्गत आयोजित तीन दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ रविवार को हुआ।शुभारंभ से पूर्व स्थानीय क्षेत्र की महिलाओं ने माता के मंदिर पर इकट्ठा हुई। कुसम्ही, इन्द्रसेनवा सहित अन्य तमाम गावों का भ्रमण हुए कलश यात्रा धर्मसमधा देवी मंदिर पहुंचा।जहां योग्य आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोंचार के साथ कलश में जल भरवाया गया।महिलाओं ने सिर पर कलश लिये गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची।इस दौरान गायत्री माता व भक्ति गीतों की प्रस्तुति होती रही।निवेदक प्रबंधक रामनरायन लाल ,स्मृति सेवा समिति पकड़ी बांगर ने बताया कि तीन दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ रविवार को शुरू हुआ है और बुधवार को महायज्ञ का आदर्श विवाह के साथ समापन होगा।कलश यात्रा में मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव,राधेश्याम दीक्षित, दिलीप कुमार श्रीवास्तव,रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, जिपंस हरीलाल कुशवाहा, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव व गौरव यादव के अलावा भारी तादाद में महिलाएं उपस्थित रही ।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…