रामकोला/कुशीनगर। सिख धर्म के संस्थापक एवं सात्विक जीवन जीने और प्रभु को याद करने की प्रेरणा देने वाले गुरु नानक देव जी की जयंती को त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के परिसर अन्तर्गत स्थित गुरूद्वारे में सोमवार को बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस मौके पर सुखमनि साहिब का पाठ करने के बाद गुरु पर्व की शबद कीर्तन प्रारंभ किया। जिसमें सिख समाज की महिलाओं एवं पुरूषों के अलावा मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सामाजिक लोग भी उपस्थित होकर कीर्तन का आनंद लिए। गुरूद्वारे में उनके अनुयायियो ने मत्था टेका और सभी के सुखमय जीवन की मंगल कामना की।
समाज में एक नया संदेश दिया। उनका कहना था कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। गुरु जी के लिए सभी जाति धर्म के लोग समान थे।इसलिए गुरु जी का विचार और सिद्धान्त सभी के लिए प्रासंगिक है।इस अवसर पर आयोजित लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये।इस दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह, कारखाना प्रबंधक मानवेेेेन्द्र राय, प्रोडक्शन हेड संजय तिवारी, गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान, उर्मिला धारीवाल, आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय,चीनी मिल के चिकित्सा प्रभारी डा0 शिवाजी राव , जगदीश चावला ,आनंद मिश्रा,मंजू चावला,राजेश नंंदा,जसपाल सिंह, संजय चावला, राजेश शर्मा , विवेक पाण्डेय ,अंजना चड्ढा, शशी नंदा,गौरव नंदा, प्रवीण लांबा, शिवम चड्ढा, प्रेम कुमार सिंह,इन्द्रजीत सिंह सहित आदि ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…