रामकोला/कुशीनगर। रामकोला पुरानी बाजार में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से आपसी सदभाव एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
सांसद श्री दूबे ने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भेदभाव को भूलाकर प्रेम से एक दूसरे को गले लगाने का पर्व है। हर रंग के गुलाल का भी अपना महत्व होता है।उन्होंने कहा कि जब- जब समाज अपनी रूढ़िवादी परंपराओं से ऊपर उठा है तब-तब क्रांतिकारी परिवर्तन के साथ देश आगे बढ़ा है। 2014 में इसी समाज ने रूढ़िवादी परंपराओं व जाति -पाति, अगड़े पिछड़े ,छुआछूत से ऊपर उठकर देश का नेतृत्व ईमानदार व्यक्ति के हाथों में सौपा। परिणाम आज स्पष्ट दिख रहा है गरीब आत्मनिर्भर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए निशुल्क अनेक योजनाएं शुरू की है जिसके जरिए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के साथ ही जिले में विकास की गंगा बहा रही है। चार माह के उपरांत जनपद वासियों को मेडिकल कॉलेज का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। मोदी के नेतृत्व में देश और योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का कार्य प्रगति पर चल रहा है।होली मिलन समारोह में आये सभी लोगों को रोली चंदन लगाया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी। समारोह में खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय,राधेश्याम दीक्षित,पूर्व जिपंस फूलबदन कुशवाहा, राहुल गोविंद राव,जिपंस हरिलाल कुशवाहा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,बलराम रौनियार,विनोद गोविंद राव,रामू जायसवाल, दिलीप वैश्य, पवन चौधरी, सुनील सिंह ,मनोज सिंह श्रीनेत, दिनेश चन्द, अंकुर पांडेय, विकास प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…