रामकोला/कुशीनगर। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मंगलवार को रामकोला क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर पर मत्था टेकने और प्रसाद चढ़ाने वाले देवी भक्तों की भारी भीड़ रही।
हाथ में नारियल ,चुनरी, कपूर आदि लिए पूरी श्रद्धा के साथ भक्तों की भारी भीड़ माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के लिए कतारबद्ध अपनी बारी का इंतजार करता नजर आया। भोर से ही भक्त मां के दरबार में नारियल फोड़ अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए दस्तक देना शुरू कर दिये थे।माता के दरबार में पूरे दिन भीड़ लगी रही और मंदिर परिसर घंटों की आवाज से गूँजता रहा। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस के जवान भी दिनभर मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री के स्वरूप की पूूूूजा आराधना और उपासना के पवित्र पर्व पर पूरे विधि विधान से घर-घर कलश स्थापित किया गया।चैत्र नवरात्र प्रारम्भ होते ही पूरा क्षेत्र पूजा आराधना के साथ ही भक्ति मय हो गया है।चकिया स्थित माँ गुंजेश्वरी भगवती ,माँ काली मंदिर सहित क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में देवी भक्त आराधना करते नजर आये।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…