News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: प्रभारी निरीक्षक ने आगामी पर्व में शांति और सौहार्द बनाये रखने का किया अपील

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 3, 2024  |  7:11 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्रभारी निरीक्षक ने आगामी पर्व में शांति और सौहार्द बनाये रखने का किया अपील

रामकोला/कुशीनगर। पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है। हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करे जिससे आपसी सद्भावना भंग हो ।ये उक्त बातें रामकोला थाना परिसर में बुधवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बहुत ऊंची ताजिया नहीं बनेगी। ऊंची ताजिया को कर्बला पर ले जाते समय रास्ते में हृदय विदारक घटनाएं होती है। ताजिया परम्परागत स्थान पर ही बनेगा तथा रास्ता से ले जाना। ताजिया के जुलूस में तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं और नाहीं शस्त्र का प्रदर्शन करना। शराब पर पूरी तरह से पाबंदी है।ज्वलनशील पदार्थ के उपयोग से भी बचना है। श्री सिंह ने कहा कि ताजिया ले जाते समय रास्ते में अगर कोई धार्मिक कार्य हो रहा हो तो आपसी सामजस्य बना कर जाना है।

श्री सिंह ने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व को आपसी विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। यह भाईचारे का पर्व होता है।प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने पीस कमेटी में आये लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की तथा पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए।

इस दौरान सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना,भगवंत कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत खटिक, सभासद छोटेलाल भारती, मौलाना नूरी, जमालुद्दीन, बशीर, सद्दीक अंसारी,मंसूर अली सहित क्षेत्र के ताजियादारों एवं जनप्रतिनिधियों तथा सभ्रांत लोगों के अलावा एस.एस.आइ. सुबाष चन्द्र ,एस.आइ. आकाश सिंह,एस.आइ. दिनेश यादव , एस. आइ. अनिल कुमार यादव, एस.आइ. हे.का. लक्ष्मण सिंह, हे0का0 प्रदीप सिंह, मोहर्रिर संजीव यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking