News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: अन्तर्जनपदीय चरस तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 3, 2024  |  6:16 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अन्तर्जनपदीय चरस तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाने की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बालाछत्तरपुल के पास से अभियुक्त उमेश केवट पुत्र कतवारु ग्राम महुअई महुआ थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक पिट्ठू बैग 1.230 किग्रा अवैध चरस सहित व एक मोटर साइकिल ( कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये) व चौवालिस सौ रूपये नगद बरामदगी की।

पुलिस ने प्रेस नोट के जरिये जानकारी दी है कि बरामद रुपये थाना नेबुआ नौरंगिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 70/24 धारा 457/380 भादवि से संबंधित चोरी किये गये सामान को बेचकर प्राप्त कुल रुपये में से बचे शेष रुपये है। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 198/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ महराजगंज, गोरखपुर तथा संतकबीरनगर जनपद में गंभीर अपराध से जुड़े दर्जनों मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछ-ताछ में बताया कि यह अवैध चरस उसके द्वारा नेपाल से खरीददारी कर कुशीनगर व आस-पास के जनपदों के अलावा दिल्ली में लेकर जाकर अधिक मूल्य पर बेच दिया जाता है। अवैध मादक,द्रव्य पदार्थों की बिक्री व निष्कर्षण तथा परिवहन के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी के दौरान थाना प्र0नि0 विनय कुमार सिंह, उ0नि0 विकास मौर्य, उ0नि0 उपेन्द्र यादव, का0 अंकुर चौधरी, का0 जयहिन्द यादव मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking