रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर (समीप छठ माता का पोखरा) में नौ दिनों तक चलने वाले श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।
शुक्रवार को पूजा अर्चन के बाद यज्ञ स्थल से भारी तादाद में महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर निकली। कलश यात्रा स्थानीय नगर होते हुए रामकोला- पडरौना मार्ग स्थित प्राचीन धर्मसमधा देवी मंदिर पहुंचा। जहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पोखरे से कलश में जल भरवाया। पुनः माथे पर कलश लियेे नगर भ्रमण करते हुए महिलाएं यज्ञस्थल पहुंची, कलश को यज्ञमंडप में स्थापित कराया गया।
इस दौरान कथा व्यास पूज्य आचार्य विन्ध्याचल मिश्र जी महाराज, आयोजक रामनरेशानंद जी महाराज ,कमलेश कुमार कुशवाहा सहित भारी तादाद श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आयोजक ने बताया कि संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 6 अप्रैल को प्रसाद वितरण के साथ होगा। इस बीच प्रतिदिन सायंकाल 8 बजे से संगीतमयी प्रवचन होगा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…