News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: धूमधाम से मनाई गई खाटूश्याम की जन्मोत्सव

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 24, 2023  |  5:51 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूमधाम से मनाई गई खाटूश्याम की जन्मोत्सव

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर स्थित श्याम मंदिर के प्रांगण में गुरुवार की रात में श्री खाटूश्याम बाबा के जन्मोत्सव को श्याम भक्तों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बरेली के सुप्रसिद्ध भजन गायिका पिंकी नारायण मंडल ने भजनों की प्रस्तुति की तथा श्याम भक्तों ने केक काटकर बाबा का जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर उत्साही भक्तों ने एक दूसरे के साथ फूलों की जमकर होली खेली।

विगत वर्षों की भातिं इस वर्ष भी श्री श्याम मंडल समिति के द्वारा खाटूश्याम मंदिर में श्याम जन्म उत्सव का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम का शुक्रवार को प्रसाद ग्रहण के साथ संम्पन् हो गया। दो दिन चलने वाले कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को कार्तिक मास के देव उठनी एकादशी के दिन श्री श्याम बाबा के जन्मदिन पर भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्याम मंडल द्वारा श्याम जन्मदिन पर एक सुंदर एयं भव्य दरबार सजाया गया था। श्याम भजन गायक द्वारा एक से बढ़के एक सुंदर भजन प्रस्तुत किये गये। बाबा के भक्तों ने सवा मनी प्रसाद चढ़ाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष श्रवण छापड़िया, सुनीता छापड़िया, संतोष केडिया ,अमित तुलस्यान, अजय केडिया, श्यामलाल अग्रवाल,राजीव अग्रवाल, पवन चौधरी, रामअवतार केडिया, पंकज अग्रवाल, शंभु केडिया, संजय केडिया,सोनी केडिया, सीमा केडिया, चंदन केडिया, निकिता केडिया, विशाल केडिया, अंजनी चौधरी, धीरज केडिया, ममता केडिया, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मंजू देवी, रेनू तुलस्यान, रूपा बंका, माया अग्रवाल, मनोज तुलस्यान, उमा तुलस्यान, अनुज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शिवम् केडिया, मनीष तुलस्यान, चेतन तुलस्यान, दीपक छापड़िया, विमल खेतान, सुनीता खेतान, रौनक अग्रवाल, सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking