रामकोला/कुशीनगर । बारात से वापस लौट रही बस रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत धर्मसमधा के निकट गिट्टी लदी ट्रक से टकरा गई। जिसमें बस पर सवार पांच बाराती घायल हो गये। बस पर सवार अन्य बारातियों में अफरा- तफरी मच गई। घायलों को एम्बुलेंस से इलाज हेतु सीएचसी रामकोला ले जाया गया। जिसमें एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार महाराजगंज जनपद बृजमनगंज धानी बाजार से एक बारात कुशीनगर के सेवरही बाजार अम्बेडकर वार्ड नं 2 में बस से पहुंची थी। मंगलवार को भोर में वापस लौटते समय रामकोला थाना क्षेत्र के पडरौना मार्ग पर धर्मसमधा के निकट अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई । टक्कर इतना तेज हुआ कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस पर सवार पांच लोग राम अवध पुत्र साधू शर्मा उम्र 60 वर्ष , हृदया पुत्र शंकर उम्र 34 वर्ष, दिलीप पुत्र कालेश्वर उम्र 45 वर्ष, सुरेमन पुत्र भंवरा उम्र 60 वर्ष तथा महताब अली 35 वर्ष घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां पर मेहताब की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया शेष चार का सीएचसी में इलाज कर घर भेज दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…