रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ के अवसर पर रामकोला नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल पर पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव व चेयरमैन रमिता देवी ने शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्वलन कर उन्हें नमन किया।पूर्व विधायक श्री राव ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में देशभर के लोग साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकने के लिए एक साथ आए। 1942 में आज ही के दिन गांधीजी ने अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए सभी भारतीयों को ‘करो या मरो’ का नारा दिया था। हमें आजादी तभी मिली जब इस देश के आम लोग इस आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता आंदोलन की भावना पर इसलिए प्रकाश डाला जा रहा है ताकि युवा और आने वाली पीढि़यां उस समय के हमारे देशवासियों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में जान सकें।इस दौरान विश्वजीत गोविन्द राव,अमर गोविन्द राव, प्रमोद गोंड, मंटू मिश्रा,मनोज गोविन्द राव उर्फ लल्लन जी, हिमांशु गोविन्द राव,भाजपा मण्डल अध्यक्ष बगही हरिगोविन्द रौनियार,कृष्णा सोनी,रमेश खरवार,गिरधारी मदनलाल, शम्भू जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…