रामकोला/ कुशीनगर । जन्माष्टमी पर्व सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई रोज पूर्व से ही इसके लिए तैयारियां चल रही थी।सोमवार को सुबह से ही कृष्ण जन्म मनाने के लिए घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं, लोगों ने व्रत भी रखा था।
इसलिए घरों में सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गया था। महिलाओं ने सुबह घरों में पूजा करने के बाद दिन के समय झांकियां सजाईं और प्रसाद की तैयारी की। रात 12 बजे तक भजन कीर्तन के दौर चलते रहे। जैसे ही 12 बजे कान्हा का आगमन हुआ घर-घर बधाई गीत शुरू हो गयी और लोग नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की…. के नारे लगाने के साथ ही आतिशबाजी भी शुरू हो गयी।
इस दौरान घरों में बच्चों ने झाँकियाँ भी निकाली।इस अवसर पर प्रसाद का भी वितरण किया गया। नगर के साथ-साथ क्षेत्र के बजारों में भी पुलिस की निगहबानी रही। जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…