News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: सदस्यता अभियान के लिए मण्डल कार्यशाला का हुआ आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 28, 2024  |  6:54 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सदस्यता अभियान के लिए मण्डल कार्यशाला का हुआ आयोजन

रामकोला/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के निर्देश के क्रम में बुधवार को खेतान चीनी मिल के समीप सामुदायिक भवन में भाजपा मण्डल रामकोला की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर...

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष व सदस्यता प्रमुख लल्लन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जो प्रत्येक तीन वर्ष पर सदस्यता अभियान चलाती है और हर तीन वर्ष पर बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का चुनाव पूर्ण कराया जाता है। वर्तमान समय में सभी का सदस्यता शून्य कर दिया गया है। 2014 में 11 करोड़ सदस्यता के बदौलत पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी। उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारधारा से जुड़ने तथा और उसके विचारों को मानने वाले को ही सदस्य बनाना है। उन्होंने जानकारी दी कि सदस्यता अभियान का पहला चरण 1 से 25 सितंबर तथा 1 अक्टूबर से 15 अकटुबर के बीच चलेगा और 1 से 10 तक नवम्बर तक रजिस्टर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को एक लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता सुख नही बल्कि माँ भारती को परम वैभव तक पहुँचाना है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राधे श्याम दीक्षित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हर बूथ पर दो सौ सदस्य बनाकर दिये गये लक्ष्य को समय से पूरा करना है।साथ ही दो सक्रिय सदस्य भी बनाना है। पिछले बार की तरह इस बार भी मण्डल रामकोला कार्यकर्ताओं के बदौलत पूरे जिले में नंबर वन रहेगा। संचालन मण्डल महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी धन्नजय तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रसिद्धनाथ दुबे, प्रेम तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, रवींद्र प्रजापति, मनोज गोविंद राव, मनोज दीक्षित, विश्वजीत गोविंद राव, दरोगा कुंवर सिंह, दिनेश चन्द, विशाल चंद, भोला राय, अमित गोविन्द राव, सौरभ अग्रवाल, अमित दुबे, दिनेश चंद, दिनेश गोंड, शैलेश सिंह, जनार्दन प्रसाद, प्रदीप मद्धेशीया, राजकुमार चौबे, संजय गोविंद राव, ओम प्रकाश शाहू, सिमला खरवार, अरुण सिंह, पवन सिंह, सिंगासन यादव, मृत्युंजय पांडेय, निशांत शुक्ला, गिरधारी मोदनवाल, प्रेम शर्मा, राम आशीष कुशवाहा, रामअवध राव,राजेन्द्र राव, आशीष तिवारी , प्रदीप सहित सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking