रामकोला/कुशीनगर। रामकोला भाजपा कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनाव से संबंधित मुद्दे पर विधिवत चर्चा हुई तथा अतिशीघ्र आईटी सेल का गठन करने केे साथ ही व्हाटशप ग्रुप को सक्रिय करने को कहा गया।
इसकेे साथ ही 25 नवम्बर से पूर्व बूथ स्तर पर संचालन समिति की सूची तैयार करने को कहा गया।नगर पंचायत रामकोला निकाय चुनाव के प्रभारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व का ख्याल रखते हुए 30 लोगों के नाम की सूूची तैयार करें।उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की लिस्ट छोटी हो तथा अपना कार्यकर्ता ही चुनाव लड़े।इस पर विशेष ध्यान रहे।
इस दौरान विधायक विनय प्रकाश गोंड ,मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव,राधेश्याम दीक्षित, मनोहर गुप्ता, अमित गोविन्द राव, मीडिया प्रमुख रामबिहारी राव, राजेश मिश्रा, मृत्युन्जय पाण्डेय, रामदेव कुशवाहा, विनोद भारती ,विशाल जायसवाल आदि रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…