News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: प्रेसमड के बढ़े हुए मूल्य को लेकर चीनी मिल गेट पर पूर्व मंत्री की हुई बैठक 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 23, 2022  |  6:53 PM

1,388 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्रेसमड के बढ़े हुए मूल्य को लेकर चीनी मिल गेट पर पूर्व मंत्री की हुई बैठक 
  • किसानों के हित में चीनी मिल को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूँ- राधेश्याम सिंह
  • जो व्यवस्था पिछले वर्षों में रही है वैसा ही रहेगा- प्रधान प्रबंधक
  • चीनी मिल ने बढाया मूल्य वापस लिया 

रामकोला/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने प्रेसमड की बढ़ी हुई कीमत को लेकर त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के मुख्य गेट के सामने किसान शहीद स्मारक के समीप क्षेत्र के किसानों की एक कार्यक्रम आयोजित की।के दौरान पहुंचे चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह को पूर्व मंत्री ने एक ज्ञापन सौंपा और मांग किया जो भी समस्या है उसका निस्तारण तत्काल करें। प्रधान प्रबंधक ने सार्वजनिक रूप से घोषणा किये कि जो व्यवस्था पिछले सालों में रही है वैसा ही रहेगा।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

गौरतलब है कि गन्ना किसानों की समस्याओं से अवगत होने के बाद पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बुधवार को रामकोला चीनी मिल गेट पर किसानों के आयोजित बैठक में पहुंचे और सम्बोधित करते हुए उन्होंनें  कहा कि भाजपा सरकार में गन्ना बीज का दाम अधिक लिया जा रहा है।जबकि सपा सरकार में निर्धारित मूल्य पर मिलता था।उन्होंने कहा कि किसानों के हित में चीनी मिल को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूँ और बुराई के खिलाफ संघर्ष कर चीनी के जागीर को हर हाल में  बचायेंगे।उन्होंने कहा कि हमने इस मिल गेट पर 72 दिनों तक धरना दिया लेकिन कभी चीनी मिल को बंद नही किया।

कार्यक्रम में पहुंचे चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को पूर्व मंत्री श्री सिंह ने एक ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि सरकार द्वारा 2022 -23 में गन्ना मूल्य में अभी तक एक भी रुपया नहीं बढ़ाया गया तो फिर प्रेसमड की कीमत क्यों बढ़ाई गई है, इसको तत्काल वापस लिया जाए, ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए ताकि कमीशनबाजी बंद हो तथा घटतौली को बंद करें।श्री सिंह ने प्रधान प्रबंधक ने कहा कि दो-दो महिनों पर क्षेत्र के गन्ना किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्या को सुनें और निस्तारण करने की कोशिश करें ।  कार्यक्रम का संचालन राजेश्वर गोविंद राव ने किया।इस दौरान ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण , चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड, डा0 इन्द्रजीत गोविन्द राव, श्रीनिवास यादव, छोटे यादव ग्राम पूर्व प्रधान, जनार्दन यादव,शैलेन्द्र सिंह, संतोष राय,राजन कुंवर सिंह, बबलू यादव,सुरेन्द्र यादव,रोहित,दिलशाद आलम, मिथिलेश मिश्र,राजू पाठक,राजेश यादव, असलम अंसारी ,नीरज गोविन्द राव,जयप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह सहित तमाम सपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking