रामकोला/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने शनिवार को राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का औपचारिक तौर से उदघाटन किया,के उपरांत सीएचसी का निरीक्षण भी किया ।
विधायक श्री गोंड ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर लें ताकि एक भी गरीब गर्भवती महिला का सिकल सेल एनीमिया की वजह से मौत न हो।मेरा प्रयास रहेगा कि विधानसभा के अन्तर्गत यह अभियान पूरी तरह सक्रिय रहे ताकि पीएम व सीएम के सपने को साकार किया जा सके।इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इस दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक महीने दिनांक 1,9,16 व 24 को मनाए जाने वाला अभियान का भी निरीक्षण किया।विधायक ने निरीक्षण के बाद सरकार की योजनाओं अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी एवं बीपी व पेट की जांच तथा आयरन सुक्रोज चढ़ाए जाने आदि पर प्रसन्नता जाहिर की।जाँच के दौरान महिला चिकित्सक निधि प्रदा मल्ल के अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन किया।
इस मौके पर राजेश मिश्रा, अमित गोविंद राव , मनोज गोविन्द राव, प्रदीप जायसवाल, रामू जयसवाल, दिलीप वैश्य आदि के अलावा के बीपीएम आलोक मिश्रा,ब्लॉक कम्युनिटी प्रबंधक विनय सिंह, चीफ फार्मासिस्ट आरबी चौहान,शिव प्रकाश चौधरी, दिनेश ठाकुर, बसंती दयाल स्टाफ नर्स, सुजाता यादव ,शशिकिरण मणि , खुशबू , एल टी ममता जायसवाल, विजय तिवारी, अशोक कुमार कुशवाहा, एलटी निधि एवं पुष्पांजलि , विनोद श्रीवताव, नंदू, शर्मिला, नर्गिश, गिरधारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…