रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के मोरवन में चल रहे जिलास्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पकड़ियार को हराकर मोरवन ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच में नाबाद अर्द्ध शतकीय पारी खेलने व दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच और पूरी प्रतियोगिता में बेहतर खेलने के लिए मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया।
दो जनवरी से शुरू हुए क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें प्रतिभाग की थी। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मोरवन व पकड़ियार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पकड़ियार के कप्तान सत्यम सिंह ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। मोरवन के कप्तान राहुल सिंह ने बल्लेबाजों के क्रम बदल कर क्रीज पर भेजा जिसके फलस्वरूप निर्धारित 15 ओवर में मोरवन ने 9 विकेट खोकर 148 रन बनाया।इस दौरान पकड़ियार की ओर से सत्यम ने 4 विकेट लिया। एक खिलाड़ी के किट में न होने के कारण मोरवन को 5 अतिरिक्त रन मिला। इस प्रकार पकड़ियार को जीत के लिए 154 रनों बनाने थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकड़ियार की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन एक अंतराल पर विकेट गिरने से 9 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करने के बाद सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे ही प्लेटफार्म से उनकी प्रतिभा निखरती है। इस क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। मैन आफ द मैच का पुरस्कार संजय सिंह व सीरीज का पुरस्कार जितेंद्र द्वारा दिया गया।
अन्य पुरस्कार अजय गोविंद राव शिशु, प्रदीप मद्धेशिया, डॉ महेंद्र कुशवाहा, दिलीप वैश्य, बैकुंठ शाही द्वारा वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के सर्वेश सिंह, मोनू सिंह, लोरिक यादव, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। कमेंट्री शत्रुघ्न प्रताप सिंह व सिट्टू सिंह अंपायरिंग करन गोविंद राव व निशांत यादव द्वारा की गई।
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…