रामकोला/कुशीनगर | सेवा ही संगठन के तहत सोमवार को कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल रामकोला द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला में कोविड हेल्प डेक्स की शुरुआत की गई।कुुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने कोविड हेल्प डेक्स का शुभारंभ किया।
सांसद श्री दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार प्रयासरत है कि कोई भी व्यक्ति इस वैक्सीन से वंचित न रहे।उन्होंने रामकोला भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था को एक सराहनीय कदम बताया।सांसद ने इस दौरान कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र निरीक्षण कर जायजा भी लिया।इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव, भाजपा से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी आशुतोष गोविंद राव ,फूलबदन कुशवाहा,रामदेव कुशवाहा,विश्वजीत गोविंद राव,संजीव राय , मनोज गोविंद राव, रविन्द्र प्रजापति, ओमप्रकाश साहू, दिनेश गोंड ,सतीश कुमार, विनय सिंह, नंद लाल गोंड सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी ए0 के0 गुप्ता,डाक्टर शेेेष कुमार विश्वकर्मा,बीपीएम आलोक मिश्रा, विनय सिंह सहित डाक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…