News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: सांसद ने झाड़ू लगा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 26, 2024  |  6:49 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सांसद ने झाड़ू लगा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक 

रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे और भाजपा के पधाधिकारियो ने गुरुवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रामकोला नगर के प्राचीन धर्मसमधा मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि साफ- सफाई को अपने जीवन का मूल उदेश्य में शामिल करने का संकल्प लें। 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

सांसद श्री दूबे ने कहा कि साफ-सफाई के अभाव में अनेक तरह की बीमारियां जन्म लेती है। स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। जिसे हमारे युवा इसे बखूबी अंजाम दे रहे हैं। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में आपका छोटा सा योगदान भी बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी के अपील पर हर युवा, बुजुर्ग और माताओं ने एक संकल्प के साथ स्वच्छता के प्रति अपने घरों व मोहल्ले तथा नगर को स्वच्छ बना रही है। मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कुशीनगर भी निरंतर विकास कार्य में अग्रसर है। आज पूरी दुनिया भर में भारत की साख निरंतर बढ़ रही है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संतोष वर्मा, प्रेम तिवारी, रवींद्र प्रजापति,  प्रतीक श्रीवास्तव, मनोहर गुप्ता, सभासद दिलीप वैश्य, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,अमित गोविन्द राव, प्रसिद्ध नाथ दुबे,  संजय जायसवाल,  दरोगा कूवर सिंह, चंद्रादित्य गोविन्द राव, आदित्य मिश्र, विशाल चंद, राकेश प्रसाद सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking