News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: नगर पंचायत कर्मियों ने कार्यवाही की मांग को लेकर दिया एक दिवसीय धरना

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 28, 2024  |  7:00 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: नगर पंचायत कर्मियों ने कार्यवाही की मांग को लेकर दिया एक दिवसीय धरना

रामकोला/कुशीनगर। अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत परिसर में गुरुवार को नगर पंचायत कर्मियों ने सभासद के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

प्राप्त समाचार के अनुसार धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 के सभासद द्वारा अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत के कर्मचारी के साथ अभद्रता किया गया है। उन्होंने आरोपी सभासद के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की और कहा कि यदि कार्यवाही नहीं होती है तो अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। लगभग दो घंटा तक धरना चलता रहा। धरना की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी और अधिशासी अधिकारी संतोष वर्मा एवं सभासद गण मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारियों से वार्ता कर धरने को समाप्त कराये।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि कर्मचारी और एक सभासद के बीच में कुछ गलतफहमी हो गई थी जिसको सभी लोगों ने मिल बैठकर समाप्त करा दिया है। इस संबंध में आरोपी सभासद ने बताया कि गत 18 नवम्बर को मेरे वार्ड का एक व्यक्ति ने अपने नीजी काम के लिए जेसीबी मशीन के लिए बारह सौ रूपये का नगर पंचायत से रसीद कटवाया है। दस दिन दौड़ने के बाद परेशान होकर वह मुझसे अपनी समस्या बताया। वार्ड का सभासद होने के नाते मै ईओ साहब से इस संबंध में पूछा। हमारे और ईओ साहब के बीच केवल तार्किक बात हुई। कोई बात ऐसी नहीं हुई जिसको लेकर धरना दिया जाय। मै नगर पंचायत के आफिस में बातचीत के आडियो को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और वार्ड सभासदों और ईओ साहब को सुनाया भी हूँ।

धरने पर बैठने वाले कर्मचारियों में हरेराम शर्मा, विकास चौहान, नंदलाल, योगेश गो.राव, चंद्रशेखर, दीपक गो. राव, जय गो. राव, सिंहासन, श्रीकांत, राजन कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश चौहान, रामानंद, बसंत पटेल, कुलदीप मिश्रा, अवधेश गोंड, दुर्गेश कुमार, अवधेश प्रसाद, जोगी प्रसाद, शिवा कुमार तथा अर्जुन आदि सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking