रामकोला/कुशीनगर। पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है। हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करे जिससे आपसी सद्भावना भंग हो। ये उक्त बातें रामकोला थाना परिसर में मंगलवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व को आपसी विवाद से नहीं जोड़ना चाहिए। यह भाईचारे का पर्व होता है। प्रभारी निरीक्षक सिंह ने पीस कमेटी में आये लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की तथा पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए।
इस दौरान कुसम्हां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद, ग्राम प्रधान कैलाश यादव, एस.एस.आई रामचंदर सिंह यादव, खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस.आइ. मृत्युन्जय सिंह, एस.आइ.अनुज पाण्डेय, हे.का.राजनाथ सिंह, का.रामप्रकाश यादव, का.शिवा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…