News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: भाजपा मंत्री ने बांटे कंबल, खिले गरीबों के चेहरे!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 25, 2021  |  5:33 PM

657 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: भाजपा मंत्री ने बांटे कंबल, खिले गरीबों के चेहरे!

रामकोला/कुशीनगर। उ0प्र0 सरकार गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने शनिवार को कुसम्हा ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर करीब 6 दर्जन गरीब लोगों को कंबल वितरण कर अभियान की शुरुआत की। कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

शनिवार को गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री सिंह तथा एसडीएम कप्तानगंज कल्पना जायसवाल रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुसम्हा गांव के मूसहर बस्ती में पहुंचे और कैम्प लगाकर तैयार सूची के अनुसार टोले के उदासी ,जीरा, रमायन ,सुमन ,सहभागी देवी, सूरसतीया ,विन्दा, हरिकेश ,भागमनी ,चानपति ,रीता देवी,किरन देवी सहित करीब 70 गरीबों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण किए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गाँव, गरीब, किसान जब खुशहाल होगा तभी राष्ट्र उन्नति करेगा।उन्होंने सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में विकास के मायने में भारत दुनिया के अगली पंक्ति में खड़ा है।भाजपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रणी है। Ramkola: BJP minister distributed blankets, the faces of the poor blossomed!

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सजग है तथा प्रयासरत है कि ठंड से बचाव हेतु संसाधन की व्यवस्था कर दी जाए ताकि ठंड के प्रकोप से कोई गरीब प्रभावित न हो। इस अवसर पर प्रधान उर्मिला देवी,प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद,लेखपाल शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव,हल्का लेखपाल जैकी सरोज,लेखपाल योगेन्द्र गुप्ता, लेखपाल संगम प्रसाद आदि राजस्व कर्मी सहित मनीष सिंह, विनोद गोविन्द राव, अशोक गोविन्द राव, भोलू सिंह, रंजीत सिंह गोलू, आशुतोष सिंह,बैजनाथ प्रसाद, काशी यादव सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में शनिवार को रामकोला नगर के वार्ड नं 2 के मूसहर बस्ती में पहुंच उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने दस लोगों को कम्बल वितरण किया तथा उनके सुख -सुविधा की जानकारी ली।इस दौरान एक महिला को विधवा पेंशन न मिलने की बात संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने हल्का लेखपाल संगम प्रसाद को सभी की माली हालत की जानकारी लेने और उस महिला को विधवा पेंशन दिलाने की कार्यवाही पूर्ण कराने की बात कही।इस दौरान लेखपाल शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, रामनरेश बर्नवाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking