News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला:भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 8, 2022  |  3:15 PM

867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला:भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

रामकोला/शीनगर। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक से नाराज भाजपा मण्डल रामकोला के पदाधिकारियों ने रामकोला नगर के मुख्य तिराहे पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन कर नारेबाजी की और सीएम के बर्खास्तगी की मांग की।

शनिवार को भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पंजाब के सीएम चन्नी तथा कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामकोला नगर के मुख्य तिराहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ के पास पहुंचे और सीएम चन्नी का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।मण्डल अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि पंजाब सरकार की हम निंदा करते हैं और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बर्खास्तगी की मांग करते हैं। कांग्रेस नेतृत्व को तत्काल चन्नी को सीएम पद से बर्खास्त करना चाहिये।पीएम मोदी के सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होना यह दर्शाता है कि कांग्रेस की एक बहुत बड़ी साजिश थी। हम लोग पंजाब सरकार की घोर निंदा करते है।इस दौरान रविंद्र प्रजापति, प्रेम तिवारी,मनोज गोविंद राव, मनोहर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अमित राव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल, आशीष मिश्रा, नगर सभासद राजेश मिश्रा, अनिरुद्ध खरवार, अमरजीत गोविंद राव, राजेंद्र राव, राजन केशरी, संतोष खरवार, दिलीप कुशवाहा,सूरज प्रजापति, अजीत राव, विवेक राव, संजय राव,लक्की श्रीवास्तव, बलराम राव, गोलू बाबा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking