News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 14, 2021  |  8:07 AM

477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला विकास खण्ड के चंद्रावती देवी गर्ल्स इंटर कालेज पथरदेवा में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग कुशीनगर द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय खुली ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता के विभिन्न खेलो मेँ क्षेत्रीय खिलाडियों ने प्रतिभाग किया ।जिसमे प्रथम , द्वितीय , तृतीय , स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिलापंचायत सदस्य हरिलाल कुशवाहा व भाजपा नेता प्रसिद्धनाथ चौबे द्वारा शिल्ड देकर पुरीस्कृत किया गया । आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आदित्य कुमार चन्द द्वारा सबका आभार ज्ञापित किया गया । सञ्चालन बीसी रामाश्रय कन्नौजिया द्वारा किया गया ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

खेल का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक राजबहादुर चौबे व जिपंस द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।यहाँ अपने सम्बोधन में जिपंस हरिलाल कुशवाहा ने खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा लहराने की बात कही ।बालक वर्ग दौड़ 100 मीटर कुँअर भारती , 200 मीटर दीपक गोड़ , 400 राजेन्द्र चौहान , 800 भक्त पूरन को प्रथम स्थान , तो अब्बास ,अमित यादव ,धीरेन्द्र ,दीपक गोड़ को द्वितीय व दशरथ ,राजेन्द्र चौहान को क्रमशः तृतीय स्थान मिला ।बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सीमा गुप्ता प्रथम प्रीती गुप्ता द्वितीय ,200 मीटर में सीमा गुप्ता प्रथम व अंजली भारती को द्वितीय स्थान मिला।भारतोलन 25 किलोग्राम बालक वर्ग में मु अताउर्रहमान को पहला अनूप शर्मा को द्वितीय स्थान मिला तो बालिका वर्ग में कंचन कुशवाहा को पहला तो सुनैना भारती को स्थान मिला । वालीबाल में शिवाजी क्लब अहिरौली व महाराणा प्रताप पथरदेवा एवं चंद्रावती देवी गर्ल्स कालेज पथरदेवा व जगरनाथ दुल्हिनिया कलेज टेकुआटार के बीच खेला गया ।फ़ाइनल मैच महाराणा प्रताप व शिवाजी के बीच खेला गया जिसमें शिवाजी क्लब को विजेता व महाराणा प्रताप क्लब को उपविजेता घोसित किया गया ।

इस दौरान प्रेम तिवारी ,सुभाष यादव , विजय प्रकास ,मदुसुदन शुक्ला , नागेन्द्र दुबे बीसी गण हरेन्द्र शर्मा , रामाश्रय कन्नौजिया , बृजेन्द्र कुशवाहा , शेषनाथ यादव , गिरिजेश शुक्ला , जगदम्बा मिश्रा , ताहिर अली सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

म. असलम/न्यूज अड्डा

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking