रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शनिवार को रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों सहित तमाम संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।भारी बारिश के बावजूद भी संस्थाओ में महापुरुषों की जयंती पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। नगर पंचायत रामकोला में चेयरमैन रमिता देवी व प्रतिनिधि उमेश गोड़ ने ध्वज फहराया।रामकोला खंड विकास कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने ध्वजारोहण किया। रामकोला थाने पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर सहकर्मियो के साथ गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती को मनाया और दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि बापू का कहना था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।बापू एक विचार के रूप में आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इस दौरान एस0 आई0 रामचंद्र सिंह यादव, उमेश यादव, राजीव कुमार यादव, हेड मुहर्रिर दीनबंधु तिवारी, संजीव यादव, कांस्टेबल रामप्रताप यादव, प्रशांत गुप्ता, श्याम बदन यादव, जसवंत चौहान समेत आदि मौजूद रहे।क्षेत्र के शिवदुलारी दलदपट शाही महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर दोनों महापुरुषों की जयंती को मनाया गया।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि डा0 धनंजय गोविंद राव ने गांधी जी के सारे गुणों को अपनाने के प्रेरित किया और कहा कि शास्त्री जी सच्चे गांधी थे।उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी में बिताया और गरीबों की सेवा में लगा दिया। महाविद्यालय के प्रबंधक राधे गोविंद शाही ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर पंकज प्रताप राव, अवधेश तिवारी, अनूप खरवार आदि रहे।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…